फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Once again patient taken to hospital on handcart in Ballia picture goes viral in social media

एक बार फिर: बलिया में ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने की तस्वीर वायरल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Thu, 28 Apr 2022 04:26 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Apr 2022 04:26 PM IST
सार

बलिया जिले में एक बार फिर ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने का मामला सामने आय़ा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तहलका मच गया है।

विज्ञापन
Once again patient taken to hospital on handcart in Ballia picture goes viral in social media
ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाते रासबिहारी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में कुछ दिनों पहले ठेले पर मरीज को ले जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इस तरह का एक और मामला सामने आ गया है। रात में ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने और अस्पताल से घर ले जाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसके बाद लोग जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। मामले में मरीज के परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं चिकित्सक सबकुछ ठीक होने की बात कहते हुए अपनी मर्जी से ठेले पर वापस घर लौटने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


घटना बलिया जिले के स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से जुड़ा हुआ है। जहां बुधवार देर रात बैरिया क्षेत्र स्थित रामा बाबा बस्ती निवासी सुनीता देवी (55) को उनके पड़ोसी रासबिहारी ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर संजय श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद दर्द से परेशान महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

महिला के इलाज को लेकर डॉक्टर से कहासुनी

लेकिन पैसे के अभाव में बलिया जाने की जगह सुनीता को उनके पड़ोसी ठेले पर लादकर घर ले जाने लगे। अस्पताल से कुछ ही दूर आगे जाने पर रास्ते में अखिल उपाध्याय और अमित सिंह क्षत्रिय की नजर ठेले पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर पूछताछ की। पूरी बात जानने के बाद फिर उसे अपने साथ अस्पताल लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप- डॉक्टर ने ठीक से इलाज नहीं किया

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संजय श्रीवास्तव से उक्त महिला के इलाज को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में एक अन्य चिकित्सक ने महिला का इलाज किया। इसके बाद स्थिति ठीक होने पर ठेले से ही घर वापस लौट गई। गुरुवार को फिर तबियत खराब होने पर उक्त महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने ठीक से इलाज नहीं किया।

वहीं डॉक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित सुनीता को दर्द था। जिसके लिए उसे इंजेक्शन लगाया था। डॉक्टर के मुताबिक महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाने की सलाह दी गई थी लेकिन मरीज ने इंकार कर दिया। वह अपने परिजनों के साथ चली गई। इस बारे में पूछने पर सुनीता देवी ने चिकित्साधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। कहा कि पैसे के लिए उचित इलाज नहीं किया गया।

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं फिर से चर्चा में

बता दें कि इससे पहले साधन न मिलने के कारण चिलकहर ब्लॉक के अंदौर निवासी शुकुल राजभर का अपनी बीमार पत्नी को 28 मार्च को ठेले पर लेकर चार किमी दूर चिलकहर पीएचसी जाने का वीडियो वायरल हुआ था।  तब शुकुल की पत्नी की मौत हो गई थी।

मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई थी।  उसके बाद से ही बलिया जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खबरें खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इधर, स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से जुड़ी इस घटना ने फिर से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed