{"_id":"6a6b98d63d1b042949024742","slug":"on-the-first-day-of-sawan-rain-alternated-with-sunshine-and-shade-ballia-news-c-190-1-bal1002-169857-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सावन के पहले दिन धूप व छांव के साथ होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सावन के पहले दिन धूप व छांव के साथ होती रही बारिश
विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित बारिश में भींगते हुए अपने गंतव्य को जाते बाइक सवार।संवाद
बलिया। सावन के पहले दिन जिले में मिलाजुला मौसम देखने को मिला। सुबह रिमझिम बारिश के बाद दोपहर में बादलों की लुकाछिपी जारी रही, जिसके बीच रुक-रुक कर बारिश भी हुई। इस मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बारिश हुई।
दस बजे के बाद मौसम साफ होने लगा। इसके बाद हल्की धूप व छांव होती रही। तीन बजे के बाद कुछ ही देर में आसमान में बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, पर हवा में नमी बढ़ने से उमस महसूस की गई। आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री कम रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम 32.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम 30. 5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। सावन के महीने में आमतौर पर ऐसी ही मौसमी गतिविधियां देखने को मिलती हैं। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है। शहर के निचले इलाकों में कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति भी बनी। माल्देपुर-कदम चौराहा फोरलेन पर कई जगह पानी जमा होने से लोगों को दिक्कत हुई।