{"_id":"6181656f8c1b9b4a8f43ccb9","slug":"on-dhanteras-there-was-rain-in-the-bullion-market-cheers-market-ballia-news-vns6207125153","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर सराफा बाजार में हुई धनवर्षा, चहका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर सराफा बाजार में हुई धनवर्षा, चहका बाजार
विज्ञापन
बलिया। दीपोत्सव पर सजे बाजार में धनतेरस पर मंगलवार को जमकर धन वर्षा हुई। हालांकि अपराह्न तीन बजे से धनतेरस का मुहूर्त होने से दोपहर तक बाजार सामान्य रहे लेकिन शाम होते-होते जब बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ा तो कारोबारियों के चेहरे खिल गए। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की बदौलत कारोबारियों ने इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया। जिले में धनतेरस के दिन लगभग 50 से 55 करोड़ रुपए का बिजनेस होने का अनुमान है।
देर शाम तक सराफा, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, बर्तन और ऑटो मोबाइल दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। त्योहारी बाजार को लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी, बावजूद इसके बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रही। चौक शहीद पार्क में भीड़ के आगे पैदल चलना भी मुश्किल रहा। धनतेरस पर उम्मीद से कहीं बेहतर बिजनेस से उत्साहित व्यापारियों ने आने वाले दिनों में बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई है। धनतेरस पर छोटे-बड़े सामानों के साथ झाड़ू की भी खरीदारी हुई। झाड़ू दाम भी चढ़े नजर आए।
धनतेरस पर सराफा मार्केट में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से देर शाम तक सराफा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। शहर में करीब सात सौ सराफा दुकानें हैं। सभी दुकानों में ग्राहकी रही। सराफा व्यापारियों की मानें तो धनतेरस
विज्ञापन
पर लगभग 20 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है। हालांकि कुछ व्यापारियों ने इससे अधिक की उम्मींद जताई थी।
मान्यता के अनुसार लोगों ने मगलवार को धनतेरस पर गृहस्थी से बर्तनों की जमकर खरदारी की। इससे अरसा बाद बर्तन बाजार में रंगत देखी गई। ग्राहकों की आवक और बर्तनो की बिकवाली से दुकानदार भी गदगद नजर आये। लोगों के खुले मन से बाजार में आने से बर्तन बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
शहर में बर्तन, कपड़ा व इलेक्ट्रानिक, सराफा के अलावा इलेक्ट्रिकल के अलावा जूता-चप्पल, पटाखा व मिट्टी के दीए, बिजली के झालर, झाडू व किराना उत्पादों समेत अन्य दुकानों में भी लोगों ने जमकर खरीदी की। देर शाम तक ग्राहकी होने से मार्केट में जबरदस्त रौनक रही। इन कारोबारियों ने करीब तीन करोड़ का कारोबार किया।
धनतेरस को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इस वजह से धनतेरस पर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। अन्य सभी दुकानों की तरह शहर के आटोमोबाइल शो-रूम में भी देर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। धनतेरस पर शुभ खरीदी के लिए लोगों को मोटर साइकिलों की खरीदी की। जीबी हीरो के मैनेजर संजय चौबे ने बताया कि हीरो कंपनी के पूरे जनपद में धनतेरस के लिए पहले से ही करीब 400 सौ गाड़ियों की बुकिंग हो गई थी। इसके अलावा अन्य कंपनियों के बाइव के अतिरिक्त लक्जरी वाहनों के शो-रूम में भी ग्राहकों की चहलकदमी रहीं। वाहनों की बुकिंग व ब्रिकी को मिलाकर व्यापारियों ने धनतेरस पर लगभग 10 करोड़ रुपए की ब्रिकी होने का अनुमान लगाया है।
सर्दी के दस्तक के बावजूद मंगलवार को धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक्स बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। वैसे तो फ्रीज जरुरत अधिकत्तर गर्मियों में महसूस की जाती है, लेकिन इस बार धनतेरस पर ग्राहकों ने फ्रीज व वाशिंग मशीन की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा लोगों ने नए स्मार्ट फोन व लैपटाप आदि की भी खरीदारी की,जिससे इलेक्ट्रानिक्स बाजार ने करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया और कारोबारियों के चेहरे पर चमक रही। इसके अलावा लोगों ने मोबाइल फोन की भी खरीदारी की।
धनतेरस पर ब्रांडेड कपड़ों और साडियों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त में लोगों ने रेडीमेड कपड़ों व साड़ियों की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखी गई। इसके अलावा नगर के सभी शापिंग मालों में भी लोगों ने खरीदारी करने का मौका नहीं चूका। जिसके चलते कपड़ा बाजार ने धनतेरस पर करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया।