फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officials should attend office on time and meet public

Ballia News: अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जनता दर्शन करें

Sat, 24 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officials should attend office on time and meet public
बलिया। नवागत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार दोपहर जनपद पहुंचे। ट्रेजरी में कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और बीडीओ के साथ बैठक की। कहा कि समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जनता दर्शन करें।
विज्ञापन

अधीनस्थ कार्मिकों की भी समय से कार्यालय में उपस्थिति हो। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें। योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। फाइल को लंबित न रखा जाए। निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। अधिकारियों से कहा कि बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। विद्युत निगम के सभी अधिशासी अभियंताओं से कहा कि निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति हो। फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाए। एसडीएम से कहा कि राजस्व की शिकायतों पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर निस्तारण के लिए भेजा जाए। ग्राम समाज व तालाब आदि की भूमि पर अवैध कब्जा न होने पाए। अवैध कब्जा हटवाया जाए। भूमि का पट्टा पात्र व्यक्तियों को ही दिया जाए। राजस्व वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। तहसील स्तरीय समिति की नियमित बैठक की जाए। सीडीओ ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन और अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed