{"_id":"6a6901f96f6e0adbb00808a7","slug":"officials-had-not-arrived-at-vikas-bhawan-by-10-am-ballia-news-c-190-1-ana1001-169706-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विकास भवन में 10 बजे तक नहीं पहुंचे थे अधिकारी, फरियादी करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विकास भवन में 10 बजे तक नहीं पहुंचे थे अधिकारी, फरियादी करते रहे इंतजार
विज्ञापन
अमर उजाला लाइव: जिला विकास विभाग कार्यालय : समय-10.14 बजे: कार्यालय का दरवाजा बंद था, अंदर कुर
बलिया। जिला मुख्यालय में रह रहे विकास भवन के अफसर निर्धारित समय 10 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचते हैं, जबकि दूर-दराज के गांवों से फरियादी कई किलोमीटर की दूरी तय कर आ जाते हैं। फरियादी खाली कुर्सी पर अफसरों के आने के इंतजार में घंटों परेशान रहते हैं। मंगलवार को हमारी टीम ने विकास भवन के विभिन्न विभागों के कार्यालयों की पड़ताल की। इस दौरान अधिकतर अफसर कुर्सी से नदारद मिले, जबकि उनके इंतजार में फरियादी परेशान दिखे।
मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनेंगे। इनका संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें, लेकिन, विकास भवन के कई अफसर इन निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। करीब 10.13 बजे तक कई अफसर अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे। दूर-दराज से पहुंचे फरियादी अधिकारी व कर्मचारी का इंतजार में खड़े थे।
10.13 बजे : नहीं पहुंचे थे मुख्य विकास अधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी 10.13 बजे तक अपने दफ्तर में नहीं थे। कक्ष का दरवाजा बंद था। कर्मचारियों ने बताया कि साहब मीटिंग की तैयारी में हैं। कब तक आएंगे इसकी जानकारी नहीं है। बाहर पांच छह लोग साहब से मिलने का इंतजार कर रहे थे, कोई 25 किमी दूर सोहांव से तो कोई नगरा से आया था।
विज्ञापन
जिला विकास विभाग अधिकारी का इंतजार कर रहे थे लोग
10: 14 बजे तक कार्यालय का दरवाजा बंद था, अंदर कुर्सियां खाली थी। कुछ लोग नीचे साहब से मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे। उन्हें था कि कहीं आकर सीडीओ कार्यालय से वापस न लौट जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी
10.17 बजे : जिला पंचायत राज अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। बगल के कार्यालय में कर्मचारी अपना-अपना काम निपटा रहे थे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी 10.20 बजे : कार्यालय का दरवाजा बंद था। उसके कंप्यूटर कक्ष में पेंशन की जानकारी लेने के लिए फरियादियों की लाइन लगी थी। एक फरियादी ने बताया कि अभी कोई जांच करने वाला नहीं आया है।
रानीगंज बैरिया निवासी सुशीला देवी ने बताया कि छह माह से पेंशन नहीं आ रही है। साहब मिलते नहीं और कर्मचारी सुनते नहीं। सीडीओ साहब से शिकायत करूंगी। उन्हीं का इंतजार कर रही हूं।
मालीपुर के जमुआव गांव निवासी ठाकुर प्रसाद ने कहा कि चार माह से पेंशन नहीं आ रही है। जिला समाज कार्यालय कई दिनों से अपनी समस्या लेकर आ रहा हूं, साहब मिलते ही नहीं है। कभी मीटिंग में तो कभी फील्ड में होना बताया जाता है।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की तैयारी में टीम के साथ लगे थे। अन्य विभागीय अधिकारियों को समय से कार्यालय में मौजूद रहने को निर्देश है। समय से कार्यालय में न पहुंचने वाले अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। - आलोक कुमार, सीडीओ बलिया।