फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officers misleading CM by sending false information

गलत सूचनाएं भेज सीएम को गुमराह कर रहे अधिकारी

Tue, 01 Dec 2020 09:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Officers misleading CM by sending false information
नगरा। पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा है कि धान खरीद के मामले में जनपद के अधिकारी गलत सूचनाएं भेज कर मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहें हैं। अधिकतर धान क्रय केंद्र अभी तक खुले नहीं, जो खुले भी हैं उन पर खरीद नही हो रही है। इस समय शादी विवाह का सीजन चल रहा है। रबी की बोआई भी चल रही है। किसानों को पैसे की आवश्यकता है लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने से किसान बिचौलिए के हाथों औने पौने दाम पर धान बेच रहे हैं। सिंह मंगलवार को भाजपा नेता अरविंद सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून का राज नहीं रह गया है। रसड़ा क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ हुई रेप की घटना में नामजद आरोपी की एक साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता डीजीपी से मिलकर फरियाद लगा चुकी है। यह लचर कानून व्यवस्था को दर्शाने के लिए पर्याप्त है। कृषि बिल के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह बिना शर्त किसानों से वार्ता करे। कहा कि कृषि बिल लाने से पूर्व गांव-गांव गोष्ठियां कर किसानों को जागरुक करना चाहिए था। इससे आंदोलन की नौबत नहीं आती। बिल की खामियां दूर होनी चाहिए। कहा कि धान खरीद के सवाल को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिसंबर को जिलाधिकारी से मिल कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed