फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officer reprimanded for stopping pension by showing dead

मृत दिखाकर पेंशन बंद करने में अधिकारी को लगी फटकार

Sat, 21 May 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Officer reprimanded for stopping pension by showing dead
बलिया। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को रसड़ा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 129 शिकायतें आईं, जिनमें 20 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शिकायतों में भूमि विवाद और बिजली संबंधी मामलों की अधिकता रही। शिकायतों के समयाबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण आदि जैसे मामले में मौका मुआयना कर लें। शिकायतों का समाधान गुणवत्तापरक होना चाहिए। समाधान दिवस पर फरियादियों की लंबी भीड़ रही। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह एवं गिरिश नारायण सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी से रसड़ा में शीघ्र मुंसफी न्यायालय की स्थापना करने एवं नगर में अतिक्रमण के चलते लोगों की बढ़ रही परेशानी का ध्यान आकृष्ट कराया। रसड़ा तहसील में कार्यरत लेखपाल संजीत कुमार द्वारा अभिलेखों की जांच करने में लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी गई। सुल्तानपुर ग्रामवासी विधव बसमतिया देवी को मृत दिखलाकर उसका पेंशन बंद किए जाने पर समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाई। अतिशीघ्र उसका नाम दर्ज कर पेंशन बहाल करने का निर्देश दिया। नगपुरा गांव के विजयशंकर के खेत में बिजली का खंभा लगाए जाने के बावजूद क्षतिपूर्त नहीं दिए जाने पर नराजगी जताई। अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह के अंदर मामले का समाधान करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार भूमि विवाद, नाली, शिक्षा, अतिक्रमण सहित अनेक मामले प्रस्तुत किए गए जिसका समाधान करने का उन्होंने मातहतों को दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, सीएमओ डा. नीरज पांडेय, एसडीएम सर्वेश यादव, सीओ एसएन वैश, तहसीलदार प्रभात सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार ओपी पांडेय, नायब तहसीलदार दीपक सिंह, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed