फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Office bearers of The Civil Bar Association took oath

दी सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 08 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Office bearers of The Civil Bar Association took oath
दी सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप शुक्ला मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश व वर्तमान सदस्य, आलोक कुमार त्रिवेदी जनपद न्यायाधीश, सत्य प्रकाश त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, बद्री विशाल पांडेय न्यायधीश न्यायालय मोटर क्लेम दावा प्राधिकरण ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार पांडेय, महासचिव पद पर सत्येंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार चौरसिया, नवमी वर्मा व कोषाध्यक्ष सफदर अली व कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश वर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। सभी ने बार एसोसिएशन वह न्यायालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता रामा शंकर पांडेय, सुभाष पांडेय, कौशल सिंह के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश राय, वीरेंद्र बहादुर सिंह ने सभा को संबोधित किया और साथ ही वर्तमान अध्यक्ष व कार्यकारिणी से यह भी कहा कि आप लोग बार एसोसिएशन की गरिमा को बरकरार रखते हुए अपने दायित्वों का अच्छे तरीके से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर अमित पांडेय, विमल कुमार राय, नागेंद्र बहादुर सिंह, उदय नारायण राय, अविनाश यादव, ओम प्रकाश वर्मा, विनय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed