फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Offers uncountable, woo ready market

ऑफर बेशुमार, लुभाने को बाजार तैयार

Thu, 27 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 27 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Offers uncountable, woo ready market
दीपावली और धनतेरस पर पूजा के लिए गुरूवार को पीतल के बर्तन खरीदतीं महिलाएं।
 नगर के प्रमुख बाजार चौक, जापलिनगंज, रेलवे स्टेशन रोड, गुदरी बाजार में धनतेरस को लेकर दूकानें सजधज कर तैयार हैं। कपड़ा बाजार से लेकर, इलेक्ट्रानिक, बर्तन दूकानों में खास तैयारी देखी जा रही है। इन इलाकों में बर्तनों के स्थाई दूकानदार अपनी दूकान के बाहर बर्तनों का स्टॉल लगाकर तैयारी किए हुए हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को धनतेरस और रविवार को दीपावली मनाई जाएगी। इसको लेकर गुरुवार  को दिनभर बाजार में चहल   पहल देखी गई। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंची। उन्होंने दीपावली को लेकर घर की जरूरत के सामानों के अलावा कपड़ों की भी खरीदारी की। बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए व्यापारियों ने इस बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर होने वाली बिक्री से ही दीपावली के कारोबार का अंदाजा लग जाता है। इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed