{"_id":"605a2c4a8ebc3ed3d535ec8e","slug":"objection-in-panchayat-chunav-ballia-news-vns5815737115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: अब तक आए 1100 से अधिक आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: अब तक आए 1100 से अधिक आपत्तियां
विज्ञापन
बलिया। हाईकोर्ट के आदेश व शासन के निर्देश पर पंचायतों तथा वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो चुकी है। इसको लेकर आपत्तियों का दौर भी जारी है। दूसरे दिन मंगलवार को भी डीपीआरओ कार्यालय में आपत्तियां देने के लिए विभिन्न गांवों के लोगों की भीड़ लगी रही। उधर, पंचायत चुनाव में भागीदारी के इच्छुक लोगों में अब भी ऊहापोह की स्थिति है। आरक्षण सूची में हुए बदलाव को देखते हुए संभावित दावेदार अभी दावतों से बच रहे हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची पहली बार दो मार्च को जारी की गई थी। इसके बाद आरक्षण पर आपत्तियों का दौर शरू हुआ। उस समय पंचायतों के आरक्षण को लेकर आठ मार्च तक आपत्तियां ली गईं। इस दौरान जिला पंचायत राज विभाग को कुल 913 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। जिसमें 90 फीसदी आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के आरक्षण को लेकर थीं। हालांकि इसी बीच आरक्षण का मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया और कोर्ट ने वर्ष 2015 के आरक्षण को आधार मानते हुए आरक्षण निर्धारण का आदेश कर दिया। इसके चलते दूसरी बार 20 मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई। पहले की तरह इस बार भी आपत्तियों की भरमार लग गई है। दूसरे दिन मंगलवार को भी विभिन्न वार्डों व पंचायत के आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराई गईं। मंगलवार को दोपहर तक कुल 1148 आपत्तियां प्रस्तुत की गई थीं। इसमें 85 फीसदी से अधिक ग्राम प्रधान की सीट को लेकर थीं। इन आपत्तियों की सुनवाई व निस्तारण 24 व 25 मार्च को की जाएगी। इसके बाद अंतिम सूची 26 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। उधर, आरक्षण का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है और 26 मार्च को सुनवाई होनी है। इसको लेकर प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। पिछली बार से सबक लिए प्रत्याशी इस बार आरक्षण निर्धारण के बावजूद अभी बहुत सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। खासकर दावतों आदि पर खर्च करने से परहेज कर रहे हैं। उन्हें इस बात की चिंता सता रही कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर ब्रेक लगाया तो एक बार फिर आरक्षण में बदलाव हो सकता है।
जिला पंचायत के वार्ड 10 अनारक्षित करने को आईं 102 आपत्तियां
बलिया। पंचायतों के आरक्षण की सूची दूसरी बार जारी होने के बाद सोमवार से ही आपत्तियों का दौर शुरू हुआ है। सबसे अधिक बांसडीह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित जिला पंचायत का वार्ड नंबर 10 चर्चाओं में है जो पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। इस वार्ड को अनारक्षित करने के लिए अब तक कुल 102 आपत्तियां पड़ी हैं।
विज्ञापन
बलिया। पंचायतों के आरक्षण को लेकर मंगलवार को दोपहर तक कुल 1148 आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में पड़ी हैं। इसमें सबसे अधिक ग्राम प्रधान के लिए हैं।
ग्राम प्रधान- 905
जिला पंचायत- 218
क्षेत्र पंचायत- 25
ब्लॉक प्रमुख- 02
पंचायतों व वार्डोँ के आरक्षण को लेकर आपत्तियां ली गई हैं। सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी। - अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया