फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Oath taking will be held today in five bodies except Baria

Ballia News: बैरिया छोड़ पांच निकायों में आज होगा शपथ ग्रहण

Fri, 26 May 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Oath taking will be held today in five bodies except Baria
बलिया। प्रथम चरण शुक्रवार को हुए एक नगर पालिका और नगर पंचायतों में हुए शपथ ग्रहण के उपरांत शनिवार को दूसरे चरण में एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एक नगर पंचायत में चेयरमैन के अस्वस्थ होने के कारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बलिया नगर पालिका परिसर में शाम चार बजे, नगर पंचायत चितबड़ागांव में कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे और रतसड़ में बीका भगत के पोखरा परिसर में दिन में 11 बजे उपजिलाधिकारी सदर प्रशांत नायक नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा, शनिवार को ही नगर पंचायत बेल्थरारोड के पदाधिकारियों को जीएम इंटर कॉलेज में शाम चार बजे उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

उसी दिन नगर पंचायत रेवती के निकाय परिसर में दिन में तीन से चार बजे उपजिलाधिकारी बांसडीह राजेश गुप्ता शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा, नगर पंचायत बैरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति देवी के अस्वस्थ होने के कारण शनिवार को शपथ नहीं लेगी। ईओ आशुतोष ओझा ने बताया कि स्वस्थ होते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे मंत्री और सांसद
बलिया/चितबड़ागांव। नगरपालिका परिषद बलिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल व सभी सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में होगा। भाजपा के जिलामंत्री अरुण सिंह बंटू ने बताया कि कार्यक्रम शाम को तीन बजे से होगा। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु मौजूद रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि मौजूद रहेंगे। चितबड़ागांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलाकार अनुपमा यादव, निशा उपाध्याय, यामिनी सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, सनी पांडेय शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed