फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nurse asks for money in government hospital for delivery, mother-child held hostage till not found

प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में नर्स ने मांगा पैसा, नहीं मिलने तक जच्चा-बच्चा को बनाया बंधक 

Thu, 13 Aug 2020 05:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 13 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Nurse asks for money in government hospital for delivery, mother-child held hostage till not found
प्रसव - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की नीति को अधिकारी व कर्मचारी किस तरह धता बता रहे हैं, इसका नजारा गुरुवार को बलिया जिले में देखने को मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही में बच्चा पैदा कराने के एवज में अस्पताल की एक नर्स ने रुपये की मांगे। महिला के पति को मंगल सूत्र बेचकर पैसा देना पड़ा। इसके बाद बच्ची पैदा होने पर फिर नर्स ने पैसे की मांग की और पैसा नहीं देने पर नर्स ने बंधक बनाकर अस्पताल से डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। हालांकि, मामला सीएचसी अधीक्षक के यहां पहुंचा और किसी तरह जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन


नरहीं, सीएचसी भ्रष्टाचार व स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के लिए बदनाम है। कुछ माह पहले तक इसे सुधारने के लिए मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कई बार कवायद भी की लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। बताया जाता है कि बुधवार की रात सोहांव ब्लॉक के इटहीं रामपुर अदाई गांव निवासी बबलू गिरी अपनी पत्नी की डिलिवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


सीएचसी पर मौजूद नर्स पुष्पा राय ने बच्चा पैदा कराने के एवज में पैसे की मांग की। पैसे न होने पर बबलू ने पत्नी का मंगलसूत्र बेच कर पैसा दिया। इसके बाद बच्ची के पैदा होने के बाद गुरुवार की सुबह नर्स ने और पैसे की मांग की। इसे देने में बबलू असमर्थ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे न देने पर नर्स ने उसकी पत्नी को डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। फिर बबलू थक हारकर रोते बिलखते अस्पताल के अधीक्षक से मिला और सारी बात बताई। अधीक्षक के निर्देश पर अस्पताल से प्रसूता को डिस्चार्ज तो कर दिया गया, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। इसके बाद बबलू ने अधीक्षक को नर्स के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

सीएचसी की नर्स के खिलाफ बच्चा पैदा करने के एवज में रुपये लेने और बच्चा पैदा होने के बाद और पैसा नहीं देने पर डिस्चार्ज नहीं करने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
डॉ. साकेत बिहारी शर्मा, अधीक्षक, सीएचसी नरहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed