फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nurse Anita is making significant contribution in the field of health

स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान दे रही है नर्स अनीता

Mon, 11 May 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Nurse Anita is making significant contribution in the field of health
बलिया। मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की बात आती है तो नर्सों की भूमिका को याद किया जाता है। ऐसी ही स्टाफ नर्स हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में तैनात अनिता शर्मा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर उनके कार्यों को सराहा गया है।
विज्ञापन

नोबल नर्सिगिं सेवा की शुरूआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटइंगेल के जन्मदिवस पर 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाने का निर्णय वर्ष 1974 में लिया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2020 को द इयर ऑफ द नर्स एंड मिडवॉइफ के रूप में नामित किया है, क्योंकि यह नाइटिंगेल के जन्म की 200वीं वर्षगांठ होगी। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार तिवारी ने स्टाफ नर्स अनीता शर्मा के कार्यों को सराहा है। उन्होंने बताया कि अनीता एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और अपने कार्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहती हैं। जब से वह बांसडीह में कार्यरत हैं तब से जनता के बीच में काफी लोकप्रिय हैं। वह वर्ष 1989 से स्टॉफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं। अभी तक उन्होंने 10 हजार से ज्यादा प्रसव कराए हैं और तीन हजार से ज्यादा महिलाओं की नसबंदी कराई है। इसके साथ ही परिवार नियोजन के अन्य साधनों जैसे अंतरा, छाया, कॉपर टी आदि को लाभार्थियों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। वह अपने अधीन कार्यरत आशा संगिनी, आशा द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं उसकी विस्तृत जानकारी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed