बलिया। कोरोना महामारी के चलते हुए लाक डाउन का सदुपयोग करते हुए नगर पालिका परिषद शहर के छोट-बड़े 25 नालों की साफ-सफाई की मुहिम छेड़ रखी है। इसके लिए नपाप पीपीई फॉर्मेट का सहारा लेते हुए एक करोड़ की निविदा के माध्यम से कार्य का मूर्त रूप देने में जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार को नपा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने शहर के काजीपुरा-मिड्ढ़ी मोहला में स्थित नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान ईओ ने बताया कि नगरवासी लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे। जिसके समाधान के लिए नालों की सफाई का अभियान चलाय जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर में छोटे-बड़े कुल 25 नाले प्रवाहित हैं, आम दिनों में उनकी सफाई करने में भीड़ के कारण दिक्कत होती थी। लाक डाउन के दौरान यह कार्य बेहतर तरीके से हो रहा है। जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच नालों की सफाई की जा चुकी है, जबकि शेष का कार्य प्रगति पर है। एक नाले की सफाई में की सफाई में 10 दिन का समय लगता है। अतिक्रमण होने के सवाल पर बताया कि जहां भी नाले को अतिक्रमित किया गया है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। बताया कि नाले से निकलने वाले कचरे को हटाने के लिए 10 कर्मचारियों के अलावा एक ट्रैक्टर को कार्य पर लगाया गया है। इस दौरान सभासद संतोष सिंह लड्डू, अमीर चंद, जेई समीम अहमद, शशि, मकून सिंह, ब्रजेश सिंह, पंकज सिंह, नीतेश सिंह,गिरिजेश सिंह आदि रहें।