{"_id":"65218a7818f00994e8036464","slug":"now-there-will-be-a-yoga-practice-competition-between-guruji-ballia-news-c-190-1-svns1007-5004-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब गुरुजी के बीच होगी योगाभ्यास प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब गुरुजी के बीच होगी योगाभ्यास प्रतियोगिता
विज्ञापन
योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के परिषदीय शिक्षकों के मध्य योगाभ्यास प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला स्तर पर योग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एक महिला व एक पुरुष शिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा। शासन ने इस आशय का पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जारी किया गया है।
परिषदीय विद्यालयों में योग संबंधी शिक्षा के साथ स्वास्थ्य बेहतर गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करने वाले महिला व पुरुष शिक्षकों की प्रतिभा को परखने में मदद मिलेगी। इसके लिए जिले स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में वही शिक्षक प्रतिभाग करेंगे, जिनके विद्यालयों पर 60 से अधिक नामांकन होंगे। योग द्वारा हर वर्ग के लोगों का शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने परिषदीय विद्यालय में बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में पहल प्रारंभ करते हुए ऐसे शिक्षकों की तलाश शुरू की है, जो योग विद्या में निपुण हों। अधिकारियों की मानें तो इस वर्ष होने वाली योग प्रतियोगिता की थीम से समृद्ध जीवन की ओर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में एक महिला, एक पुरुष चयनित होंगे। 14 अक्तूबर तक पत्र के साथ संलग्न गूगल फार्म के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके लिए जिले स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
000
बच्चों को शिक्षा के साथ योग से जोड़ने के लिए योजना संचालित की जा रही है। योजना से बच्चों को स्कूल में शिक्षा के साथ योगा की जानकारी मिलेगी। योग विद्या में निपुण हों तथा बच्चों को योग शिक्षा से जोड़ सकें इसके लिए योजना को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा।
-मनीष सिंह,बीएसए।