फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the funeral for the person who dies of corona will be free

अब कोरोना से मरने वाली की अंत्येष्टि होगी नि:शुल्क

Sat, 08 May 2021 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Now the funeral for the person who dies of corona will be free
बलिया। कोरोना संक्रमण से कालकवलित होने वाले लोगों की अंत्येष्टि का पूरा खर्च अब नगर पालिका द्वारा वहन किया जाएगा। इस बाबत शासन के नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पत्र लिख जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किया है। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने रसड़ा व बलिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव ने डीएम को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि अगर निकाय सीमा के अंदर किसी संक्रमित की मौत होती है, तो ईओ की जवाबदेही होगी कि शव का अंतिम संस्कार पूर्णतया नि:शुल्क हो। इसका पूरा खर्च विभाग उठाएगा। इसके लिए प्रति शव के पीछे पांच हजार रुपये बजट को स्वीकृति प्रदान की गई है। डीएम ने शनिवार को आदेश के अनुपालन में बलिया व रसड़ा नगर पालिका समेत सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखकर चेताया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि शहर के शवदाह स्थलों पर इस समय कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के नाम पर लूट मची हुई है। लकड़ी का मनमाना रेट लिया जा रहा है। स्वजन भी चिता पर शव रखकर दूर हट जा रहे हैं। किसी तरह अंतिम संस्कार प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

अब निकाय सीमा अंतर्गत हो रही मौतों के बाद शव का अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ईओ की होगी। इसके लिए प्रति शव उन्हें पांच हजार रुपये बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। पूरी प्रक्रिया की युद्धस्तर पर मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अदिति सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed