फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the Amrit Mahotsav Gardens will be established in urban and rural areas

अब नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों स्थापित होंगे अमृत महोत्सव उद्यान

Tue, 17 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now the Amrit Mahotsav Gardens will be established in urban and rural areas
बलिया। आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर शासन की ओर से प्रत्येक गांव, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अमृत महोत्सव उद्यान स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए ग्राम विकास और नगर विकास विभाग को नोडल बनाया गया है। ग्राम पंचायतों के उद्यान में 75 पौधे लगाए जाएंगे वही नगरपालिका के अमृत महोत्सव उद्यान में 750 पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर जिले में भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 940 ग्राम पंचायतों के अलावा दो नगर पालिका व 10 नगर पंचायतों इस उद्यान को धरातल पर उतारने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिले की सभी 940 ग्राम पंचायतों में एक-एक अमृत महोत्सव उद्यान विकसित किया जाएगा। अमृत महोत्सव उद्यान में अलग-अलग प्रजाति के 75 पौधे लगाए जाएंगे। बरसात में अमृत महोत्सव उद्यान में पौधे लगाए जाएंगे। अमृत महोत्सव उद्यान को लेकर जिले के सभी गांवों में खास तैयारी चल रही है। शासन के आदेश के बाद अधिकारियों ने बैठक कर अमृत महोत्सव उद्यान को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। कम से कम एक-एक हजार वर्ग मीटर जमीन में अमृत महोत्सव उद्यान विकसित किए जाने हैं। इसमें पीपल-पाकड़ और बरगद के साथ-साथ अलग-अलग प्रजाति के 75 पौधे लगाए जाएंगे। पौधों को जानवरों से बचाने के इंतजाम भी करने होंगे। अमृत महोत्सव उद्यान की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी जाएगी। अमृत महोत्सव उद्यान के एक-एक पेड़ की जिओ टैगिंग होगी। औषधीय पौधों पर अधिक फोकस किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों को औषधीय पौधों का लाभ मिल सके। अमृत महोत्सव उद्यान के जरिए आजादी की दीवानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक गांव के अलावा नगर पालिका व नगर पंचायतों में अमृत महोत्सव उद्यान्न बनाने का निर्देश शासन से है। इन उद्यान्नों को शोभाकार व औषधीय पौधे से सुसज्जित किया जाना है। इसको लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिश्चंद प्रजापति, डीसी, मनरेगा, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed