फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now ration card is mandatory to get Kisan Samman Nidhi

अब किसान सम्मान निधि पाने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य

Wed, 20 Oct 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Now ration card is mandatory to get Kisan Samman Nidhi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए राशनकार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज होने के बाद पति या पत्नी में से किसी एक को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। योजनांतर्गत नए पंजीकरण पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

दिसंबर 2018 से शुरू हुई किसान सम्मान निधि योजना में चार लाख से अधिक किसान लाभ पा रहे हैं। जबकि योजनांतर्गत 513194 से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें करीब 4.50 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा आ रहा है। हालांकि मार्च में योजना के तहत नया पंजीकरण बंद कर दिया गया था, जो अब खोल दिया गया है। पंजीकरण की व्यवस्था में अब कई परिवर्तन किए गए हैं। नई व्यवस्था में योजना को अधिक पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है। अब राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ अभिलेखों की साफ्टकॉपी (पीडीएफ) बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उप कृषि निदेशक इंद्राज यादव ने बताया कि बिना राशन कार्ड नंबर के अब पंजीकरण नहीं होगा। वहीं खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व घोषणा पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब अभिलेखों की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे किसानों का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed