फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now power supply information will be available sitting at home through Urja Mitra app

अब ऊर्जा मित्र ऐप से घर बैठे मिलेगी बिजली आपूर्ति की जानकारी

Tue, 28 Sep 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Now power supply information will be available sitting at home through Urja Mitra app
बलिया। विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ताओं की सुविधा को लेकर विभाग लगातार कवायद में जुटा है। विभाग ने ऊर्जा मित्र ऐप बनाया है, जिससे बिजली क्यों कटी, कितनी देर के लिए कटी या फिर बिजली कब तक आएगी, इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मिलेगी। बिजली बिल भूल जाने पर भी इस ऐप से दूसरा बिल प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अभी तक विद्युत सब स्टेशन पर फॉल्ट आने पर उपभोक्ताओं को कोई सूचना नहीं मिलती थी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब विद्युत सब स्टेशन पर फॉल्ट होने पर ऊर्जा मित्र एप से बिजली के जाने की सूचना तत्काल मिल जाएगी। कौन सा फीडर कितनी देर तक बंद रहेगा और कितनी देर के बाद बिजली की आपूर्ति होगी, पूरा ब्योरा उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा। अधिकारी या लाइनमैनों को बार-बार फोन नहीं करना पड़ेगा। इस सुविधा के लिए उपभोक्ता का नंबर बिजली विभाग के रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। इस ऐप में कटौती की सूचना जेई और स्टॉफ हर आधे घंटे पर अपडेट भी करते रहेंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें ऊर्जा मित्र ऐप का प्रयोग
ऊर्जा मित्र ऐप की सुविधा के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर उपभोक्ता डाउनलोड करेंगे। इसके बाद, बिजली विभाग में दर्ज मोबाइल नंबर उसमें रजिस्टर्ड करना होगा। पंजीकृत होने पर राज्य का नाम, जिले का नाम, पावर फीडर, वितरण ट्रांसफार्मर, स्थान और अपने बिजली बिल में उपभोक्ता बिजली खाता संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट करना होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही ऐप काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऊर्जा मित्र ऐप लांच किया गया है। इससे बिजली आने-जाने के साथ ही अन्य कई तरह की विभागीय जानकारी मिलती रहेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब उपभोक्ताओं को कई कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। - चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed