फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now Haj pilgrimage can be done even at the age of 70

अब 70 वर्ष की उम्र में भी कर सकेंगे हज यात्रा

Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now Haj pilgrimage can be done even at the age of 70
बलिया। कोरोना वायरस की वजह से हज यात्रा पर जाने के लिए पहले 18 से 65 साल तक के यात्री को ही इजाजत थी, लेकिन सरकार ने अब यह पाबंदी हटा दी है। यह जानकारी जिला हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर हाजी मुमताज ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2022 के एक्शन प्लान में संशोधन करते हुए यह पाबंदी हटाई है। बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया ने इस साल ऑनलाइन फॉर्म भरने में बहुत सी नई प्रक्रियाएं शामिल की हैं, जैसे कि हज यात्री के लिए वैक्सीन की दोनों डोज यात्रा पर जाने से एक महीने पहले लगवाना अनिवार्य है और उसका प्रिन्ट भी सुरक्षित रखना है। आवेदन फार्म भरते समय मूल पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक या कैन्सिल चेक, सफेद बैक ग्राउण्ड की तीन रंगीन फोटो व ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट भी रखनी है। बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल ऐप के जरिये भी यह फार्म भरा जा सकता है। बताया कि हज यात्रियों के लिए उड़ान सिर्फ लखनऊ व नई दिल्ली से ही हैं, वाराणसी व प्रदेश के अन्य स्थानों से उड़ान की सुविधा इस बार स्थगित रहेंगी। इस बार हज यात्रा 35 से 42 दिन की होगी। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि 70 वर्ष के आवेदक रिजर्व कटेगरी के अन्तर्गत आवेदन करेंगे तथा उनके साथ 70 साल से कम उम्र का एक हज यात्री होना अनिवार्य है। आवेदन फार्म एवं गाइड लाइन हज कमेटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed