फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now Corona Help Desk will get information about rescue

जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित होगी ‘कोरोना हेल्प डेस्क’

Fri, 26 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Now Corona Help Desk will get information about rescue
बलिया। स्वास्थ्य विभाग कोविड 19 के मरीजों के लिए जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 79 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही कोरोना हेल्प डेस्क की व्यवस्था करने जा जा रहा है। यहां लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। शासन के आदेश पर यह व्यवस्था होने जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतम कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन वी हेकाली झिमोमी ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। पत्र में आदेश दिया गया है कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क की जल्द स्थापना की जाए। यह भी कहा गया है कि हेल्प डेस्क में इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया जाएगा । सीएमओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में कोरोना हेल्प डेस्क की ओर से बुखार के मरीजों का उपचार किया जा रहा है । अब जल्द ही प्रत्येक प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना होगी। जल्द ही इसका हेल्प डेस्क का बोर्ड लगाया जाएगा ताकि मरीजों को आसानी से जानकारी हो सके। हेल्प डेस्क पर कोरोना से मिलते जुलते लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ आदि की प्रारंभिक जांच की जाएगी और कोरोना के बचाव संबंधी आवश्यक एवं सही जानकारी प्रदान की जाएगी। बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स आक्सीमीटर के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed