फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now computer education will be compulsory in secondary schools

अब माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य होगी कंप्यूटर शिक्षा

Sat, 21 May 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Now computer education will be compulsory in secondary schools
शासन की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी है। जिले के एडेड कॉलेजों में पढ़ने विद्यार्थियों को इससे वाले विद्यार्थियों फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले में 91 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। सभी एडेड कॉलेजों में कंप्यूटर विषय नहीं पढ़ाया जाता है। कुछ ही विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई हो रही है। विद्यालयों में कंप्यूटर वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। विद्यार्थी को कंप्यूटर या अंग्रेजी विषय में से एक विषय लेना होता है। इससे दोनों महत्वपूर्ण विषय पढ़ने वाले छात्र नुकसान में रह जाते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार शासन की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर अनिवार्य करने की तैयारी है। शासन ने इस बारे में विद्यालयों से निश्चित प्रारूप पर आधारभूत जानकारी मांगी है। मांगी गई जानकारी में विद्यालयों के नाम, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के सृजित पद, कंप्यूटर विषय की मान्यता की हाईस्कूल व इंटर स्तर पर स्थिति आदि है। विद्यालयों से मांगी गई आवश्यक जानकारी मिलने पर कंप्यूटर विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

पहल से खुश नजर आ रहे छात्र
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली विद्यार्थियों सुशील सोनी, अमन गुप्ता, खुशी, भोलू वर्मा आदि का कहना है कि नौकरी प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी व कंप्यूटर दोनों विषय की पढ़ाई जरूरी है। पब्लिक स्कूलों में प्राइमरी स्तर से ही कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू हो जाती है। यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में जहां कंप्यूटर विषय पढ़ाया जाता है, वहां अतिरिक्त फीस देनी पड़ती है। इसलिए हर विद्यार्थी चाहते हुए भी कंप्यूटर विषय को नहीं पढ़ सकता है। शासन के इस फैसले से विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शासन का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होते ही शासन के निर्देशानुसार त्वरित कारवाई की जाएगी।
- अतुल कुमार तिवारी, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed