फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now Abhyudaya coaching will run at tehsil level also

Ballia News: अब तहसील स्तर पर भी चलेगी अभ्युदय कोचिंग

Sat, 02 Mar 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now Abhyudaya coaching will run at tehsil level also
बलिया। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जरूरतमंद अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने वाली अभ्युदय कोचिंग अब तहसील स्तर पर भी संचालित होगी। इससे जिले की छह तहसीलों के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय और टीआईसी में संचालित अभ्युदय कोचिंग में सुबह एक बैच में 70 अभ्यर्थियों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। पिछले दिनों अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से सरकारी सेवाओं में दो अभ्यर्थियों का चयन होने के बाद योजना को जिले की पांच अन्य तहसीलों में विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए तहसील स्तर पर निशुल्क कोचिंग व लाइब्रेरी की सुविधा देने को लेकर समाज कल्याण विभाग से योजना के कोऑर्डिनेटर ने रूपरेखा तैयार करना शुरू किया है। इसके पहले चरण में स्कूलों को चिह्नित किया जाना है। जहां कोचिंग संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही शिक्षकों को भी तलाशा जा रहा है। मार्च माह में प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड और रसड़ा में कोचिंग क्लास शुरू हो जाने की स्थिति में काफी संख्या में जरूरतमंद अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में सदर तहसील स्थित जिला मुख्यालय पर समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग टीडी कॉलेज (श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नात्कोत्तर महाविद्यालय) और टीआईसी (श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज) में संचालित की जा रही है।
अधिकारी भी ले रहे हैं क्लास
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश के उपरांत विभाग द्वारा समय सारिणी जारी कर अधिकारियों को युवाओं का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक दिव्यांग अधिकारी के अलावा कृषि विभाग में कार्यरत अंकिता यादव ने बच्चों का मार्गदर्शन किया है।

फाइल फैक्ट
कुल पंजीकृत छात्र-208
आने वाले छात्रों की संख्या:
सिविल-47
एनडीए-22
नीट-30
जेईई-30
तहसील स्तर पर निशुल्क कोचिंग देने की विभागीय स्तर पर चर्चा है। लेकिन लिखित आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। - राकेश सिंह, अभ्युदय योजना जिला कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed