फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to Pradhan regarding embezzlement of street light funds

Ballia News: स्ट्रीट लाइट की धनराशि गबन में प्रधान को नोटिस

Thu, 27 Jun 2024 04:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Notice to Pradhan regarding embezzlement of street light funds
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने हनुमानगंज ब्लॉक के सागरपाली की प्रधान को स्ट्रीट लाइट धनराशि गबन के मामले में नोटिस जारी किया है। डीएम ने यह कार्रवाई अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
विज्ञापन


सागरपाली गांव निवासी भैया धनंजय सिंह ने करीब एक वर्ष पहले डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की जांच कमेटी गठित की। अधिकारियों ने शिकायतों की बिंदुवार जांच की। जांच में आठ हजार रुपए मूल्य के दो स्ट्रीट लाइट मौके पर नहीं मिले। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप गई। स्ट्रीट लाइट की धनराशि का गबन मानते हुए डीएम ने सागरपाली गांव की ग्राम प्रधान शैल देवी को 95 जी का नोटिस जारी किया है। इसको लेकर विभाग में खलबली मची हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी एसके सिंह ने कहा कि डीएम के निर्देश पर संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed