फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice pasted to vacate the house

Ballia News: घर खाली करने के लिए चस्पा किया नोटिस

Tue, 01 Aug 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted to vacate the house
बैरिया। उत्तरी दीयरांचल के गोपालनगर टाड़ी में मंगलवार को नागरिकों के घर पहुंचकर तहसील प्रशासन ने नोटिस चस्पा कराया। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि सरयू नदी के कटान को देखते हुए अपने और पशुओं को सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों पर निवास करें। ताकि किसी प्रकार की जनहानि व पशुहानि न हो। यह नोटिस गोपालनगर टाड़ी निवासी मैनेजर यादव, गणेश यादव, शिवजी यादव, श्रीराम यादव, राजाराम यादव, किसुन यादव, सुरेश यादव, सुरेन्द्र यादव आदि दर्जनों परिवारों के दरवाजों पर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी के कटान से लगभग 1500 की आबादी खतरे की जद में है। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र द्वारा बस्ती खाली करने के निर्देश के बाद सोमवार को मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने किनारे के घरों को खाली कराने के आदेश दिए थे। इसके क्रम में मंगलवार को संबंधित लेखपाल द्वारा सभी घरों पर नोटिस चस्पा किया गया। हालांकि कोई भी व्यक्ति ने अपना घर नहीं छोड़ रहा है। प्रशासन द्वारा निकट के जूनियर हाई स्कूल को बाढ़ राहत केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। इस संदर्भ में ग्रामीणों का तर्क है कि हम लोग कैसे बाढ़ राहत केंद्र में जाएं। हमारी आबादी लगभग 1500 है। इतने ही मवेशी भी है इनको कहां रखेंगे। हम लोग बच्चों के साथ कहां रहेंगे। कैसे खाना बनाएंगे, कहां खाएंगे। क्योंकि बाढ़ राहत केंद्र पर कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गांव में कटान का खतरा है। गांव के लोग बाढ़ राहत केंद्र पर जाते हैं तो उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन कटान की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यहां के लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जब वह बाढ़ राहत केंद्र में शरण लेने के लिए जाएंगे। - आत्रेय मिश्रा, एसडीएम, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed