फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice of attachment for running the absconding accused

फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

Sat, 29 Aug 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Notice of attachment for running the absconding accused
रसड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहमुहम्मदपुर निवासी के विरुद्ध बीते दिनों थाना रसड़ा कोतवाली में मुकदमा कायम है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी पिछले कई दिनों से गांव से गायब चल रहा है। शनिवार की दोपहर रसड़ा पुलिस ने गांव शाहमुहम्मदपुर निवासी आरोपी अमित कुमार यादव पुत्र अखिलेश कुमार यादव के घर जाकर भवन कुर्की का नोटिस चस्पा किया। अमित कुमार यादव पर थाना रसड़ा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम है। धारा 82 सीआरपीसी के तहत अपर सत्र न्यायालय अष्टम बलिया विशेष कोर्ट पॉक्सो एक्ट के निर्देश पर रसड़ा के सिटी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में रसड़ा पुलिस ने गांव में जाकर डुग्गी के माध्यम से समस्त गांव भ्रमण कर लोगों को बताया कि यदि आरोपी अमित कुमार यादव न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो इसके विरुद्ध कुर्की की कार्र वाई की जाएगी। पुलिस ने नोटिस, सार्वजनिक स्थल जैसे मंदिर व विद्यालय आदि स्थानों पर चस्पा किया। इस दौरान एसआई राजकपूर सिंह, मुरारी मिश्रा, मनसुख यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed