फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice issued to PRD jawan

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने पीआरडी को जारी किया नोटिस

Fri, 24 Jan 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to PRD jawan
बलिया। विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण विभाग का कार्यालय पर आए दिन कुछ पीआरडी जवान पहुंच कर ड्यूटी के लिए हंगामा करते हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही करने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने पीआरडी को नोटिस जारी किया है। विभागीय अधिकारी की मानें तो तीन और पीआरडी को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शहर के आसपास के ब्लॉकों के कुछ पीआरडी लगातार ड्यूटी के लिए कार्यालय में आकर हो हल्ला मचाते हैं। इसके चलते कार्यालय कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी महेंद्र सिंह कुशवाहा की मानें तो किसी भी पीआरडी को रोस्टर के अनुसार तीन माह की ड्यूटी दी जाती है। बताया कि गुरुवार को तीन-चार पीआरडी रोस्टर के विपरीत अपनी ड्यूटी लगवाना चाहते थे और ऐसा नहीं होने पर हो हल्ला करने लगे। बताया कि इस मामले में बेरुआरबारी ब्लॉक के पीआरडी चितरंजन सिंह को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed