फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   note bann tuta sabra ka bandh

टूटा सब्र का बांध पैसा न मिलने पर रोकी रफ्तार

Thu, 08 Dec 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 08 Dec 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
note bann tuta sabra ka bandh
भारतीय स्टेट बैंक शाखा हल्दी पूर्वांचल बैंक शाखा हल्दी व ग्राहक सेवा केंद्रों पर पैसे की निकासी नहीं होने के कारण गुरुवार की दोपहर क्षेत्रीय लोगो के सब्र का बाँध टूट गया। खाता धारक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैठ गए, जिस कारण बलिया बैरिया मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। हल्दी पुलिस काफी मशक्कत के बाद तीन जगहों पर सड़क जाम कर बैठे खाताधारकों को समझा बुझा कर हटाया। तब जाकर लगभग आधे घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। 
विज्ञापन



दोनों बैंको के शाखा प्रबंधको ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कैश आ गया है। शाम तक शाखा पर पहुंच जायेगा तो सभी को पैसा जरूर मिलेगा । एक माह से कतार में खड़े लोगो को कुछ रुपयों से ही संतोष करना पड़ रहा है ।स्टेट बैंक शाखा हल्दी पर गुरुवार को लाइन में खड़े लोगो को मात्र 1000 रुपये ही मिल रहे हैं ।
विज्ञापन


वहीं बहुत खाता धारक ऐसे भी है जिन्हें पैसा नहीं मिला। जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया और वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ जाम लगा दिए। इस दौरान लोगों ने आरोप भी लगाया कि बैंक के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं और सिर्फ अपने चहेतों को ही पैसा दे रहे हैं। लोगों का कहना था कि जब आरबीआई ने एक सप्ताह में 24 हजार रुपये निकालने का फरमान सुनाया, बावजूद आज तक ऐसा हुआ नहीं है। ऐसे में लोगों ने नरेंद्र मोदी के फैसले की भी जमकर आलोचना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed