फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   not celebrate Muharram Muslims angry over reducing size of Tajia did not perform religious activities in balli

UP: 'मुहर्रम नहीं मनाएंगे...', DM से बोले मुस्लिम, ताजिये का आकार छोटा करने से नाराज; नहीं किए धार्मिक कार्य

Sat, 28 Jun 2025 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 09:30 PM IST
सार

Muharram 2025: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इंदरपुर तहसील प्रशासन ने ताजिये का आकार छोटा करने के निर्देश दिए हैं। नाराज मुस्लिम जब अपनी बात लेकर डीएम के पास पहुंचे। इस मामले को विधायक और सांसद के पास रखने का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
not celebrate Muharram Muslims angry over reducing size of Tajia did not perform religious activities in balli
ताजिया का आकार छोटा करने के निर्देश से नाराज हुए मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: इंदरपुर तहसील प्रशासन की ओर से ताजिये का आकार छोटा करने और बिजली के तार न काटे जाने के निर्देश के बाद मुस्लिम समाज में गुस्सा है। लोगों ने मुहर्रम न मनाए जाने का निर्णय लेते हुए 26 व 27 जून को कोई धार्मिक कार्य नहीं किया। नगर के सफूल दादा की मजार के समीप सर्वसमाज की बैठक हुई।

विज्ञापन


मुहर्रम जुलूस के संरक्षक शफीक अहमद ने बताया कि थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम और सीओ की ओर से ताजिया की ऊंचाई 15 फीट से अधिक न रखने और बिजली का तार न काटे जाने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। अपनी पूरी बात बताई। इसके बाद क्षेत्र के विधायक और सांसद को अपनी मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, अनिल सिंह, प्रह्लाद सिंह, रिजवान अहमद, उमाशंकर राम, मुंशी यादव, पप्पू कुरैशी, ध्रुव नारायण सिंह, इश्तेयाक अहमद उपस्थित रहे। मुस्लिम समाज की ओर से 26 जून को निकलने वाला चांद अलम भी नहीं निकाला गया और मुहर्रम की पहली तारीख को होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम को भी विरोध स्वरूप नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद होंगे बगैर मान्यता के डमी स्कूल
जनप्रतिनिधियों की शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया है। अब बगैर मान्यता के डमी स्कूल बंद होंगे। इसके लिए जनपद स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है। समिति में बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।

विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से संज्ञान में लाया गया है कि बगैर मान्यता के डमी स्कूल चल रहे हैं। 

जनपद स्तर पर गठित समिति के माध्यम से डमी स्कूलों संबंधी प्रकरणों की जांच कराए जाने तथा प्रत्येक माह मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक बेसिक को रिपोर्ट उपलब्ध कराने, जनपद स्तरीय समिति से प्राप्त रिपोर्ट व इनकी संस्तुति के अनुसार संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगरा के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि शासनादेश के अनुपालन में गैरमान्यता प्राप्त व डमी विद्यालयों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यदि कोई ऐसा पाया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed