{"_id":"2c47897b8509bc37e6108a482527bd65","slug":"north-congress-against-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के खिलाफ उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के खिलाफ उतरी कांग्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस की जिला इकाई ने बुधवार को नगर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पहले पार्टी दफ्तर से प्रधानमंत्री मोदी का पुतला लेकर नगर भ्रमण किया और चौक पर आकर फूंका। इसके बाद केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार वादों के उलट काम कर रही है।
पुतला फूंकने से पहले प्रधानमंत्री के पुतले के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। जो कि चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेेशन रोड होते हुए गांधी पार्क चौक में पहुंचा। वहां पर पुतला फूंकने के बाद भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन वादों का ढिंढोरा पीटकर भाजपा केंद्र में आई, ठीक उसके विपरीत कार्य कर रही है।
नरेंद्र मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर नीतिगत निर्णय ले रही है। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश उसी का नमूना है। कांग्रेस हर हाल में किसानों की जमीन की रक्षा करेगी। पार्टी नेता पं. विजय मिश्र, जवाहर चौहान, शशिकांत चतुर्वेदी, रंजीव श्रीवास्तव, सुगंधा शुक्ला ने भी विचार रखा। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुज अग्रहरि, डा. विजयानंद पांडेय, ओम प्रकाश ओझा, रामेश्वर तिवारी, एडवोकेट राजेश दुबे, धनजी पांडेय, दीपक श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
नगरा संवाददाता के मुताबिक नगरा बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों, भूमि अधिग्रहण बिल, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नगरा बाजार में पुतले के साथ भ्रमण किया। इस मौके पर व्यास मुनि चौहान, जगदीश पांडेय, सरतेज यादव, रवि प्रकाश चौहान, डा. हाशमी आदि रहे। जयप्रकाशनगर नगर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के शिवनटोला चट्टी पर कांग्रेस नेता एनएन सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इसके बाद बैठक की गई। इस मौके पर पशुपति ओझा, उत्तम यादव, अशोक कुमार सिंह, जयराम सिंह, विश्राम दूबे, श्रीभगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।
बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने रेलवे चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका । इस मौके पर नियाज अहमद, मृत्युंजय शुक्ल, कोकिल राम, फैयाज अहमद, काशीनाथ जायसवाल, सरदार महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।