फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Non-governmental guide line will not open schools

बगैर सरकारी गाइड लाइन के नहीं खोलेंगे स्कूल

Fri, 25 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Non-governmental guide line will not open schools
बलिया। केंद्र की ओर से छात्रों को परामर्श के लिए स्कूल बुलाए जाने की अनुमति दिए जाने के बाद अब कई जगह निजी स्कूलों के संगठन स्कूल खोलने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में हैं। मसलन, लखनऊ में अनएडेड स्कूलों के संगठन ने मध्य अक्तूबर के बाद दो शिफ्टों में क्लास चलाने का प्रस्ताव भेजा है। इस बीच सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर जब तक सरकार स्पष्ट दिशा निर्देश जारी नहीं करेगी, तब तक निजी शिक्षण संस्थान विद्यालय संचालन करने की पहल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कड़वी हकीकत है कि कोरोना महामरी में निजी शिक्षण संस्थानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद हम नौनिहालों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते। हालांकि जिले के तमाम शिक्षण संस्थान कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में सक्षम है और उनके पास थर्मल स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक उपकरणों भी मौजूद है। लेकिन कोरोना को हल्के में लेना खतरनाक होगा। बताया कि इसी वजह से संगठन ने जिला स्तर पर ऐसा कोई निर्णय अथवा पहल नहीं की है और इस संबंध में सरकार को कोई मांग पत्र अथवा पत्रक नहीं सौंपा गया है, जिसमें विद्यालयों के संचालन की अनुमति की मांग शामिल हो। उन्होंने कहा कि छात्रों की हो रही शैक्षिक क्षतिपूर्ति के लिए तमाम विद्यालय ऑनलाइन क्लास संचालित कर रहे हैं और बच्चों को आवश्यक शिक्षा मुहैया करा रहे हैं। कहा कि जैसे ही सरकार विद्यालय संचालन को लेकर गाइडलाइन जारी करेगी उसके अनुरूप जिले में प्राइवेट शिक्षण संस्थानों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed