फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No seats in Kamayani Express, Pawan Express till March 20

Ballia News: कामायनी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस में 20 मार्च तक सीट नहीं

Fri, 20 Feb 2026 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
No seats in Kamayani Express, Pawan Express till March 20
बलिया। होली चार मार्च को है। महानगरों में नौकरी के लिए गए लोग त्योहार मनाने के लिए ट्रेनों से लौट रहे हैं। लंबी दूरी आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ है। मार्च में वेटिंग सूची लंबी होने के कारण लोग परिवार के सदस्यों को भीड़ से बचने के लिए पहले ही घर भेज रहे हैं, खुद बस या दूसरे वाहन से परेशानी उठाकर आ जाएगे।
विज्ञापन

मुंबई रूट पर तीन जोड़ी ट्रेनें हैं। इस वजह से इस रूट पर सीटों को लेकर ज्यादा मारामारी है। दिल्ली रूट पर पांच जोड़ी ट्रेनें चलने के बावजूद कोई गुंजाइश नहीं है। अभी बलिया से जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस में 20 मार्च तक सीट नहीं है।
विज्ञापन

मुंबई से आने वाली ट्रेन लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस में तीन मार्च को स्लीपर में 138 वेटिंग व एसी थ्री में 73 वेटिंग, सकेंड एसी नो रूम है।
कामायनी सहित अन्य किसी भी एक्सप्रेस में स्लीपर और सेकेंड स्लीपर श्रेणी की सीटें भी खाली नहीं हैं। सीट खाली न होने के बावजूद परदेश में रहने वाले लोग घर पर अपनों के बीच होली त्योहार मनाने के लिए वेटिंग टिकट करा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 10 मार्च के बाद भी ट्रेनों में सीट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ट्रेनों में सीट की स्थिति
होली बाद वापस मुंबई जाने के लिए टिकट कराने वाले की भीड़ आरक्षित काउंटर पर भीड़ लग रह है। सिर्फ स्पेशल बलिया- दादर एक्सप्रेस में स्लीपर में 51, थ्रर्ड एसी में 100, व सकेंड एसी में 16 सीट खाली दिख रही है। होली के एक दिन पूर्व दिल्ली से पांच ट्रेनें बलिया रूट पर आएगी, स्पेशल व राजधानी एक्सप्रेस छोड़ किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। होली के पहले आने के लिए सीटें भर चुकी हैं।
दिल्ली से वाराणसी आने वाली सुपर फास्ट कुछ ट्रेनों में सीटें मिल जाएंगी। होली बाद दिल्ली जाने के लिए भृगु एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस में अभी सीटें खाली है।

अन्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। 20 मार्च के बाद एसी में सीट खाली दिख रही है। वहीं, लुधियाना, सुरत, राजस्थान, दुर्ग, बैगलौर, ओडिशा सहित अन्य महानगरों से आने वाली ट्रेनों में होली को लेकर वेटिंग सूची लंबी है। तीन महीने से कोहरे के कारण बंद कई ट्रेनों का संचालन 15 फरवरी से शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की होली त्योहार पर यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed