फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No room from sleeper to AC, difficult to come home during festivals

Ballia News: स्लीपर से एसी तक में नोरूम, त्योहारों में घर आना मुश्किल

Tue, 26 Aug 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
No room from sleeper to AC, difficult to come home during festivals
बैरिया। अक्तूबर माह में डाउन ट्रेनों में टिकट मिलना नामुनकिन है। रेगुलर ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी तक नोरूम आईआरसीटीसी पर दिखा रहा है। हालांकि रेल प्रशासन कई स्पेशल ट्रेनों को भी चलाने का समयसारणी धीरे-धीरे घोषित कर रही है। बावजूद प्रवासी ट्रेनों में टिकट के लिए जूझ रहे है। असल मे इस बार 18 अक्तूबर को धनतेरस, 19 अक्तूबरको छोटी दिवाली, 20 अक्तूबर को दिवाली, 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्तूबर को भाईदूज के एक दिन बाद ही छठ पूजा के लिए 25 अक्तूबर शनिवार को नहाय खाय, 26 अक्तूबर रविवार खरना, 27 अक्तूबर सोमवार सन्ध्या अर्घ्य, 28 अक्तूबर मंगलवार को उषा अर्घ्य निर्धारित है। इन त्योहारों को देखते हुए प्रवासियों को घर आने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 11066 डाउन पवन एक्सप्रेस जो लोकमान्य तिलक से जयनगर को जाती है पूरे अक्तूबर माह में स्लीपर व वातानुकूलित डब्बे रिग्रेट है। 19165 डाउन साबरमती एक्सप्रेस जो अहमदाबाद से दरभंगा को जाती है। इस ट्रेन में भी पूरे अक्टूबर माह स्लीपर से वातानुकूलित डब्बों तक सीट रिग्रेट हो चुका है। 19045 डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस भी रिग्रेट है। इसी तरह 14046 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस रिग्रेट,डाउन सियालदह- बलिया एक्सप्रेस में भी 200 से अधिक वेटिंग चल रहा है। 12791 सिकन्दराबाद से बक्सर के लिए सभी कोच में रिग्रेट बता रहा है। 12562 डाउन स्वतन्त्रता सेनानी सुपर फास्ट में एसी व स्लीपर रिग्रेट है। यहां तक की दिल्ली से आने के लिए 20506 डाउन राजधानी एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी 193 बता रहा है। अन्य ट्रेनों का भी वही हाल है।
विज्ञापन

000

इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को पड़ रहा है और छठ पूजा 27/28 अक्तूबर को है। ऐसे में डाउन में आने वाली प्रायःसभी ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी तक सीट रिग्रेट है। स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है,हो सकता है कुछ और स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा सकता है। इन ट्रेनों में यात्री समय रहते टिकट आरक्षित करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज कुमार, वाणिज्य अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, सुरेमनपुर।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed