फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No relief from heat expected till June 15

Ballia News: 15 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

Tue, 10 Jun 2025 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
No relief from heat expected till June 15
बलिया। सूरज की दिन प्रति दिन बढ़ती तपिश से मानव के साथ पशु पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। मंगलवार को धूप की तल्खी से लोग परेशान रहे। अधिकतम 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। चार दिनों से अधिकतर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम विज्ञान केंद्र के डाॅ. सुरेश सिंह ने बताया कि 15 जून तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

लगातार तापमान बढ़ने से चल रहीं गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया है। तेज धूप व लू के चलते दोपहर में सड़कें सूनी हो गईं। इस दौरान बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग मुंह बांधकर घरों से बाहर निकले। दूसरी ओर लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी काे बढ़ा दिया है। गला तर करने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों की दुकानों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिन निकलने के साथ ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखना शुरू हो गया। तेज धूप के कारण सुबह 8 बजे ही लोग घरों से निकलने में कतराने लगे। भवनों की दीवारें और छतें दहकती रहीं। कूलर व पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे। दोपहर 12 बजने के बाद गर्म हवाएं चलने लगीं। लोग ठंडे और छायादार स्थान तलाशते नजर आए। तेज धूप के कारण पशु पक्षी भी बेहाल नजर आएं। वह ठंडी जगह की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed