फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No ORS and glucose for two days at Jan Aushadhi Kendra

जन औषधि केंद्र पर दो दिनों से ओआरएस व ग्लूकोज नहीं

Fri, 29 Apr 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
No ORS and glucose for two days at Jan Aushadhi Kendra
बलिया। गर्मी व लू के बीच जहां डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। वहीं जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्रों पर दो दिनों से ओआरएस व ग्लूकोज नहीं है। संचालक ने बताया गया कि शनिवार सुबह ओआरएस व ग्लूकोज उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और महिला अस्पताल समेत जनपद में कुल छह स्थानों पर जन औषधि केंद्र खोले गए थे। उसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। कारण कि चिकित्सक अस्पताल जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाएं नहीं लिख रहे हैं। जिसके कारण सिकंदरपुर, सहतवार, तिखमपुर व रसड़ा में जन औषधि केंद्र बंद हो गए हैं। अस्पताल में उपलब्ध मुफ्त की दवाएं चिकित्सक लिखने से परहेज करते हैं। मालूम हो कि जन औषधि केंद्र पर एमाक्सी क्लेव, जीरोडाल-पी, पेंटाप डीएसआर, जीरोडाल-एसपी, मल्टी विटामिन, सलबैक्टम, टीजोवैक्टम, सीफोराक्सिन, बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई बीमारियों की दवाइयां जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध है। वहीं महिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र पर भी 450 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। ये दवाएं बाजार की ब्रांडेड दवाओं की तुलना में काफी सस्ती हैं। वर्तमान में दो दिन से ओआरएस व ग्लूकोज उपलब्ध नहीं है। इस बाबत जिला अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक सुशील सिंह ने बताया कि डाक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली करीब 450 प्रकार की दवाइयां वर्तमान में उपलब्ध है। केवल ओआरएस व ग्लूकोज दो दिनों से समाप्त हो गया है, जो शनिवार की सुबह 10 बजे तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed