फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nitish threw Bihar into the fire of anarchy by allying with RJD

आरजेडी से गठबंधन कर नीतीश बिहार को अराजकता की आग में झोंका

Sun, 14 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nitish threw Bihar into the fire of anarchy by allying with RJD
बैरिया। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन कर बिहार को अराजकता की आग में झोंका है। उनका यह निर्णय बिहार की जनता-जनार्दन से विश्वासघात करने जैसा है। बिहार की जनता कानून का राज चाहती है गुंडों का नहीं।
विज्ञापन

भाजपा सांसद रविवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरजेडी और जनतादल यूनाइटेड नीतीश कुमार को ओबीसी का सबसे बड़ा चेहरा बता रहे हैं, जो सरासर झूठ है। हमारी पार्टी के सर्वोच्च नेता विश्व के नेताओं में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी से आते हैं। उपराष्ट्रपति व गृहमंत्री ओबीसी हैं। राष्ट्रपति आदिवासी हैं। हमारे पार्टी में 46 प्रतिशत नेता ओबीसी वर्ग से हैं। देश की जनता कभी भी नीतीश कुमार को ओबीसी का चेहरा नहीं मानती, वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना कभी साकार नहीं होगा। वह ज्यादा दिन मुख्यमंत्री भी नहीं रह पाएंगे। बिहार में सरकार बदलते ही अराजकता शुरू हो गई है। व्यापारी, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राएं डरे हैं, क्योंकि लालू-राबड़ी सरकार की अराजकता उन्हें याद है। हमारी सरकार की सतर्क निगाहें बिहार पर है। कानून का राज किसी ने खत्म करने का प्रयास किया तो हमारी सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed