फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New bus service from Belthara Road to Mau and Azamgarh

Ballia News: मऊ और आजमगढ़ के लिए बेल्थरारोड से नई बस सेवा

Fri, 27 Mar 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
New bus service from Belthara Road to Mau and Azamgarh
बलिया। जननायक चंद्रशेखर बस स्टेशन बेल्थरारोड डिपो के लोगों के लिए परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ी पहल की गई। पूर्व विधायक गोरख पासवान के प्रयास से बेल्थरारोड से मऊ होते हुए आजमगढ़ तक नई रोडवेज बस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जन मांग को लेकर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने शुक्रवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मोबाइल फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बेल्थरारोड से मऊ व आजमगढ़ तक सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग रखी। जिस पर परिवहन मंत्री ने सहमति देते हुए बस संचालन के लिए हरी झंडी दे दी और विभागीय स्तर पर आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पूर्व विधायक गोरख पासवान ने बेल्थरारोड रोडवेज के एआरएम ज्ञानेंद्र वर्मा से भी वार्ता की।
इस बैठक में भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता, श्रीराम पटेल और अरविंद यादव की सहमति से बस का रूट तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed