फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Netaji's statue unveiled in Collectorate premises

कलेक्ट्रेट परिसर में नेताजी के प्रतिमा का हुआ अनावरण

Thu, 23 Jan 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Netaji's statue unveiled in Collectorate premises
कलेक्ट्रेट परिसर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दौरान नेताजी के मूर्ती का अनावरण कर व पूष्प अर्प - फोटो : BALLIA
बलिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर के अशोक स्तंभ उद्यान में गुरुवार को नेताजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों व सेनानियों के स्मारकों की स्वच्छता और सम्मान का ध्यान रखा जाय। उन्होंने सभी चौराहों, स्मारकों व पार्कों पर लगाये गये होर्डिग पोस्टर तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद् बलिया एवं जिला प्रशासन, नगरपालिका के सहयोग से निर्मित नेताजी के स्मारक के अनावरण समारोह में नपाध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बलिया के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री विजय बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री विनोद तिवारी, अरुण त्रिपाठी, पारसनाथ वर्मा, डॉ. दिनेश शंकर यादव, डॉ. गणेश कुमार पाठक, डॉ. नवचंद तिवारी, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामधनी वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अफसर आलम, सभासद अमित दूबे, उमेश कुमार, मुन्ना चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नगर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने जूनियर हाई स्कूल परिसर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया। आयोजित समारोह में चेयरमैन गुप्त ने नेताजी को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने कहा कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर नेताजी ने युवाओं को देश की आजादी के लिए प्रेरित किया। नेताजी के आदर्श भावी पीढ़ी के लिए युगों युगों तक प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। इस मौके पर सभासद चंद्रभूषण वर्मा, राममनोहर गांधी, मृत्युंजय गुप्त, सुधीर मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के तत्वावधान में जायसवाल धर्मशाला में गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर देवेंद्र गुप्त, मनोज गुप्त प्यारे, अमित शर्मा, संतोष मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर। क्षेत्र के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनायी गई। संस्था के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता व प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने सुभाष चन्द्र बोस के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रबंधक ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्श पर चलने की अपील की। इस मौके पर मदन गुप्ता, संतोष शर्मा, हेमंत राय, ओम प्रकाश वर्मा, अमृत कांत सिंह, सत्य नारायण चौबे, रामजी राय, दिलीप तिवारी, कविंद्र वर्मा, असलम अली, घनश्याम प्रसाद, तेज प्रकाश पांडेय, वसीम उलहक आदि रहे। संचालन त्रिलोकी पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
नेताजी अद्भुत साहस व बुलंद हौसले के प्रतिमूर्ति थे
रेवती। नगर के गोपाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती मनाई गई। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अद्भुत साहस, चातुर्य, दृढ़ प्रतिज्ञ और बुलंद हौसले की प्रतिमूर्ति थे। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.. कहकर उन्होंने युवाओं को आजादी प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर, डॉ. काशीनाथ सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अम्बालिका, विद्या तिवारी, श्याम नारायण, ज्ञानेंद्र वर्मा, राकेश कुमार भारती, राजीव रंजन श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, नवीन तिवारी, वीरबहादुर पाल, मु. बहाउद्दीन अंसारी, सतीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed