फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Negligence in disposal of complaints, action will be taken

Ballia News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, होगी कार्रवाई

Sun, 18 Aug 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Negligence in disposal of complaints, action will be taken
बैरिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर बैरिया तहसील में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश एसडीएम सुनील कुमार को दिया। एसडीएम-तहसीलदार कोर्ट से आदेश के बाद खतौनी पर आदेश नहीं चढ़ने के कई मामले आने पर नाराजगी जताई। कहा कि जो आदेश हों, वे खतौनी पर एक हफ्ते के अंदर चढ़ जाएं।
विज्ञापन

अविनाश कुमार निवासी चिरैया मोड़ बैरिया की ओर से कूटरचित अभिलेख पर गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने की कमेटी बनाकर जांच कराने और गलत मिलने पर बैरिया तहसीलदार को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। उक्त मामले में मुरार पट्टी निवासी आनंद कुमार पाठक ने शिकायत की थी। सभी लेखपाल-कानूनगो को निर्देशित किया कि भूमि संबंधित प्रकरण में मौके पर जरूर जाएं। शिकायतकर्ता को बुलाएं और मौके की फोटो जरूर लें। पत्थरनसब से संबंधित प्रकरण तथा बेदखली के आदेश के बाद भी अनुपालन में दो या तीन वर्ष से अधिक समय तक लंबित होने पर नाराजगी जताई। अभियान चलाकर ऐसे मामलों को निस्तारित करने के लिए कहा। कहा कि अगर काेई पैमाइश के बाद पत्थर उखाड़ता है तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हो। पुलिस से संबंधित मामलों को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सुना और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सबसे अधिक राजस्व के मामले : बैरिया। राजस्व के मामले सबसे अधिक रहे। गडरिया के रामाशंकर राय, उपाध्याय पुर के गणेश यादव, सोनबरसा के अजय कुमार केसरी, दया छपरा के रामबाबू सिंह, इब्राहिमाबाद ऊपरवार के आशुतोष कुमार सिंह, दलपतपुर के रामजी यादव ने भूमि विवाद का मामला उठाया। दुर्जनपुर के विजय तिवारी ने बिजली विभाग का मामला उठाया। बैरिया निवासी तेज प्रकाश सिंह ने बैरिया में काफी दिनों से तैनात लेखपाल लक्ष्मण गुप्ता की आय से अधिक संपत्ति की जांच की शिकायत की। कुल 85 मामले आए, जिसमें 9 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed