{"_id":"60e9d8858ebc3e55284c31f8","slug":"need-to-reduce-the-burden-of-litigation-administrative-judge-in-ballia-ballia-news-vns599718597","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमों के भार को कम करने की जरूरतः प्रशासनिक जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमों के भार को कम करने की जरूरतः प्रशासनिक जज
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर के केंद्रीय सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज अजीत कुमार ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान कुल 1025 वाद तथा 2,45,810 अर्थदंड लगाया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले के न्यायालयों में मुकदमों की संख्या इस कदर बढ़ गयी है कि लोगों को समय से न्याय मिलने में दिक्कत आ रही है। सबसे बड़ी बात कि सिविल के मुकदमों में स्थायी स्थगन आदेश नहीं मिल पाता है। ऐसे में वादकरियों को न्याय से भरोसा उठ रहा है। लोगों को सुविधाजनक तरीके से न्याय दिलाने के लिए ही लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला जज अरूण कुमार त्रिपाठी, परिवार न्यायाधीश सत्यप्रकाश तिवारी, मोटर क्लेम जज बद्री नारायण पांडेय, अपर जज दिनेश मिश्र, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश राय, सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव ओम प्रकाश नारायण चौबे व क्रिमिनल बार एसोसिएशन के महासचिव अविरल कुमार ओझा, अतिरिक्त जिला जज दिनेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। अंत में सभी के प्रति आभार न्यायाधीश दिनेश मिश्र ने व्यक्त किया। अंत में जिला जज आलोक कुमार त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार जताया। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचजन सर्वेश कुमार मिश्र ने किया।
तीन जोड़े साथ-साथ विदा
बलिया। परिवार न्यायालय परिसर में हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दम्पत्ति विवाद का निपटारा करा कर तीन दंपत्तियों को विदा किया गया। उन्होंने कहा कि आप लोग जिस तरह से यहां खुश हैं। पूरी जिंदगी में खुशी-खुशी साथ-साथ रहें। इस मौके पर जिला जज आलोक कुमार त्रिवेदी, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रद्धा तिवारी, परामर्शदाता नूतन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पांडेय, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।