फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   naye voters me bansdeeh age nagar sabse pichhe

नए वोटरों में बांसडीह आगे नगर सबसे पीछे

Thu, 05 Jan 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 05 Jan 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
naye voters me bansdeeh age nagar sabse pichhe
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया गया। इसके तहत जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में बांसडीह में सर्वाधिक नए वोटर बनाए गए, जबकि बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में नए वोटरों की संख्या सबसे कम रही।  
विज्ञापन



वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची को लेकर सितंबर माह से पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया। इसके तहत जिले के विधानसभा स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया गया। नए वोटरों का नाम सूची में शामिल करने के लिए जगह-जगह जिला प्रशासन की तरफ से कैंप भी लगवाए गए। इसके तहत जनपद के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक वोटर 15690 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म भरा, जबकि बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम फार्म भरे गए।
विज्ञापन



यहां कुल 8687 लोगों ने ही मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था। इसी तरह बेल्थरारोड विस क्षेत्र में 11673, रसड़ा में 12414, सिकंदरपुर में 10801, फेफना में 10875 तथा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में 12676 मतदाता बने। इस तरह से देखा जाए तो जनपद के सातों विधानसभा में कुल 82194 नए मतदाता बने हैं, वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची से 78423 लोगों का नाम अलग-अलग कारणों से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह से देखा जाए तो जनपद में करीब चार हजार नए वोटर बढ़ने की संभावना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अलीम मेहंदी ने बताया कि आनलाइन अपलोडिंग का कार्य चल रहा है, मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 12 जनवरी को कर दिया जाएगा। इसके बाद वोटर कार्ड डोर-टू-डोर भिजवाने का कार्य युद्ध स्तर पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed