{"_id":"644d5897035ce6af320e56b6","slug":"navodaya-vidyalaya-4615-appeared-for-the-entrance-examination-at-nine-centers-in-the-district-ballia-news-c-20-1-vns1029-180090-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नवोदय विद्यालयः जिले के नौ केंद्रों पर 4615 ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नवोदय विद्यालयः जिले के नौ केंद्रों पर 4615 ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बलिया। जिले के नौ केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा से कुल 2164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा के लिए 5779 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें कुल 4615 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आरके सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए थे। बताया कि कुल 5779 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। जिसमें 2164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 4615 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। दिन में 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा हुई।
डीआईओएस रमेश कुमार के निर्देशन में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल तैनात रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा की निगरानी की। हर प्रवेश परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल के जवान सहित अन्य कर्मचारी लगाए गए थे।