{"_id":"69f8f7628ad94f567e0e748d","slug":"naurangas-pontoon-bridge-broke-in-the-storm-and-water-ballia-news-c-190-1-bal1002-163231-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंधी-पानी में टूटा नौरंगा का पीपा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंधी-पानी में टूटा नौरंगा का पीपा पुल
विज्ञापन
आंधी बारिश में टूटा नौरंगा पीपा पुल।संवाद
बैरया/दयाछपरा (बलिया)। आंधी व बारिश के बीच सोमवार की शाम को बैरिया तहसील के नौरंगा घाट पर गंगा नदी पर बना पीपा का दो भाग में बंट गया। दयाछपरा की तरफ लगे पीपा पुल पर 20 लोग फंस गए। नाविकों ने अथक प्रयास कर सभी को सुरक्षित बचा लिया। वहीं बहकर बिहार की तरफ जा रहे दो किमी तक पीछा कर 50 पीपे को ग्रामीणों ने रोक लिया। पीपा पुल के टूटने से 30 हजार की आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
दयाछपरा से नौरंगा की तरफ बने पुल पर 110 पीपे लगाए गए हैं। नौरंगा में गंगा में पीपा पुल से एक स्टीमर भी बंधा हुआ था। स्टीमर को बचाने के लिए पीपापुल के रस्सी व तार को कर्मचारियों ने खोल दिया। इसके कारण पीपापुल दो भागों में बंट गया। दया छपरा साइड के करीब 50 पीपे तेज हवा के साथ बह कर बिहार के तरफ जाने लगे। ग्रामीणों ने जानजोखिम में डालकर पीपाें को आगे जाने से रोका लिया और रस्सी व लंगर के सहारे सुरक्षित कर दिया गया। पीपा पुल टूटने से नौरंगा,चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा, उदई छपरा के डेरा सहित यूपी के कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय से टूट गया है। अवर अभियंता शिवमोहन राम ने बताया कि मंगलवार को पुल को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, ठेकेदार मुन्ना ठाकुर ने बताया कि हवा रुकते ही पीपा पुल को दुरुस्त कर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
माल्देपुर का अभी चालू नहीं हुआ पीपा
शहर से सटे माल्देपुर का पीपा पुल 29 अप्रैल को आई आंधी व बारिश में तीन भागों में बंट गया था। इस पर फंसे छह लोगों को किसी तरह से बाहर प्रशासन ने निकाला था। अभी तक यह पीपा चालू नहीं हो सका, जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।