फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narhi became the overall champion and number one

Ballia News: ओवरऑल चैंपियन बना नरहीं नंबर एक

Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Narhi became the overall champion and number one
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पीएम श्री विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता में स
बलिया। पीएम श्री विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को हुई। प्रतियोगिता में जनपद के कुल 26 पीएम श्री विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक विद्यालय नरही नं. एक की टीम ओवरऑल चैंपियन हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी आनंद दूबे एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने किया। मुख्य कोषाधिकारी आनंद दूबे ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

जनपदीय खेल में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो खो आदि खेलों का आयोजन किया गया।ओवरऑल चैंपियनशिप में 49 अंकों के साथ विद्यालय नरही नं. एक प्रथम, 33 अंकों के साथ कंपोजिट विद्यालय खोरीपाकड़ द्वितीय एवं 30 अंकों के साथ कंपोजिट विद्यालय शेरवा कलां की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में खोरीपाकर की सपना प्रथम, श्रीनगर की साक्षी द्वितीय एवं डिहवा की सपना तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में नरही की अंकिता राजभर प्रथम, शेरवा कला की वंदना द्वितीय एवं खोरीपाकड़ की सपना तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक बालिका कबड्डी के फाइनल में नरही नंबर एक ने डिहवा को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका विनोद कुमार सिंह, नीरज राय, नीतू सिंह, सपना चौधरी, कनक चक्रधर, भावानंद शर्मा आदि ने निभाई। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला समन्वयक ओमप्रकाश सिंह, सत्येंद्र राय, अम्बरीष तिवारी, विजय कुमार रहे। संचालन विनोद कुमार सिंह व शशि भूषण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed