फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narahi's dominance in volleyball and kabaddi

Ballia News: वॉलीबाॅल व कबड्डी में नरही का दबदबा

Fri, 28 Nov 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Narahi's dominance in volleyball and kabaddi
फेफना खेल महोत्सव के दौरान ​​​खिलाड़ियों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी।आयोजक
नरही। फेफना खेल महोत्सव में क्लस्टर तीन की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को अन्नू राय बाबा इंटर कॉलेज चौरा के खेल मैदान में हुआ। वॉलीबाॅल व कबड्डी में नरही का दबदबा रहा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल समारोह का उद्घाटन किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि खेल खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करता है। शुक्रवार को खेल महोत्सव का उद्घाटन क्रिकेट व वॉलीबाॅल से हुआ। वाॅलीबाॅल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में नरही ने माइटेक कॉन्वेंट स्कूल को 25-18, 25-12 से पराजित किया, वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में नरही ए ने नरही बी को 25-23, 25-21 से पराजित किया। जूनियर बालिका कबड्डी के फाइनल में नरही ने इटही को 20-12 से पराजित किया। एथलेटिक्स जूनियर बालक 100 मीटर में पंकज यादव, गोलू यादव व आशीष ठाकुर, 200 मीटर में गोलू यादव, इरफान व अभिषेक राजभर लंबी कूद में गोलू यादव, रवि कुमार व पंकज कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर में इशिका राजभर, रितिका व तेजस्वी 200 मीटर में इशिका राजभर, सिद्धि पटेल व अंकिता क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। क्रिकेट व कबड्डी बालक वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। निर्णायक की भूमिका विनय राय, अनूप राय, प्रशांत कुमार राय, बिट्टू सिंह, उपेंद्र कुमार, राघवेंद्र, मृत्युंजय शर्मा, पीयूष राय, आशीष यादव, गोलू सिंह व यशवंत पांडे आदि ने निभाई। कार्यक्रम में चंद्रेश्वर सिंह, पुजारी सिंह, राणा सिंह, विनोद सिंह, विनायक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed