फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narad rai ka swagat 1

सपा सरकार में जिले का हो रहा चौमुखी विकास: नारद राय

Sun, 03 Jul 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 03 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Narad rai ka swagat 1
सपा के जिला कार्यालय पर समाजवादी छात्र के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व काबीना मंत्री नारद राय को माला पहनाकर स्वागत करते छात्रसभा के कार्यकर्ता।
समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दीग्विजय सिंह देवजी का रविवार को बलिया-मऊ सीमा चट्टी पकवाइनार सहित नगर स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने कहा कि सपा सरकार जिले का चौमुखी विकास कर रही है।
विज्ञापन



इस दौरान नारद राय ने कहा कि सपा सरकार जिले में 650 करोड़ का जनेश्वर मिश्र के नाम से पुल का निर्माण कर रही है। वहीं जिले में विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर बनवाकर अतुलनीय विकास कराया है। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दीग्विजय सिंह और जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह ने सपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कहा कि शहरों में मेट्रो चलाने के साथ ही गांवों में सड़क दौड़ाने का काम सपा सरकार कर रही है। इस मौके पर धनरूज सिंह विशेन, जयपाल यादव, चंदन यादव, अरविंद गिरि, राज आलम, यादवेंद्र सिंह, शिप्रांत सिंह, मृत्यंजय तिवारी, राजकुमार पांडेय, विक्रांत जायसवाल, अटल बिहारी पांडेय सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागरपाली संवाददाता के मुताबिक सागरपाली चट्टी पर रविवार को सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का स्वागत किया गया। स्वागत का नेतृत्व भैया विपिन सिंह और भैया रंजय कुमार सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि भैया दाऊजी सिंह, भैया अदालत सिंह, पप्पू, अरविंद, भैया राजेश कुमार सिंह, छोटक, भैया रवींद्र सिंह, योगिंद्र, संजय, गुड्डू चौधरी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed