{"_id":"6aff4eea9ceb3b3c11033900","slug":"friday-coincides-with-devuthani-ekadashi-auspicious-functions-begin-from-today-ballia-news-c-190-1-bal1001-177475-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार का संयोग, आज से मांगलिक कार्यों की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार का संयोग, आज से मांगलिक कार्यों की शुरुआत
विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में सहालग और एकादशी पर्व को लेकर उमड़ी भीड़।संवाद
बलिया। सनातन धर्म में सबसे पवित्र और फलदायी मानी जाने वाली कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी इस बार 20 नवंबर को बेहद दुर्लभ और शुभ संयोगों के साथ मनाई जाएगी। आचार्य डा. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि इस दिन शुक्रवार का संयोग होने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी असीम कृपा बरसेगी। चार महीनों की लंबी योगनिद्रा के बाद इसी पावन तिथि पर भगवान श्रीहरि जागेंगे, जिससे चातुर्मास का समापन होगा और विवाह, मुंडन व गृहप्रवेश जैसे रुके हुए सभी मांगलिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो जाएगी।
एकादशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से मनुष्य को उसके कर्मों का फल मिलता है, पापों से मुक्ति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है। इसलिए इसे फलदायी एकादशी कहा जाता है। भृगु क्षेत्र का गंगा तट पर शुक्रवार को आस्था से सराबोर रहेगा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का जत्था गंगा घाटों की ओर निकल पड़ा है। ददरी मेले के चलते इस बार घाटों पर पहले से ज्यादा भीड़ रहने की उम्मीद है। साथ बाबा बालेश्वर मंदिर व भृगु मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। कार्तिक मास में कल्पवास कर रहे साधु-संत और श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखेंगे। घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ ही नगर पालिका ने घाटों पर सफाई आदि कार्य किया है।
इनसेट
दोपहर 2:25 बजे से पहले संपन्न करें तुलसी-शालिग्राम विवाह
इस विशेष दिन पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पीले वस्त्र पहनने और व्रत का संकल्प लेने का बड़ा महत्व है। चूंकि एकादशी के दिन दोपहर 2 बजकर 25 मिनट के बाद से मृत्युलोक की भद्रा लग रही है, जो आधी रात के बाद भोर में 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसलिए माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह मध्याह्न 2 बजकर 25 मिनट से पहले ही संपन्न कर लेना शुभ रहेगा। साथ ही इस दिन गुड़, तिल, वस्त्र और मौसमी फलों का दान करने से व्यक्ति को कन्यादान और हजारों अश्वमेध यज्ञों के बराबर पुण्य फल मिलेगा।
विज्ञापन
27 दिनों में 10 दिन ही बजेगी शहनाई
बलिया। कार्तिक मास की एकादशी के दिन से वैवाहिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। शुक्रवार से शहनाई की धुन हर तरफ सुनाई देने लगेगी। विवाह के लिए उत्सव गृह से लेकर होटल तक बुक हो गए हैं। बैंड बाजा व वाहन उपलब्ध कराने वाली एजेंसियां भी अपने तैयारी कर ली है। शहर सहित कस्बों के बाजारों में खरीदारी को भीड़ उमड़ने लगी है। जिससे बाजार पूरी तरह से गुलजार होने लगे हैँ। उत्सव गृह भी पूरी तरह से सज गए है।
आचार्य डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि काशी विद्वत परिषद और क्षेत्रीय पंचांग की गणना के आधार पर जिले के लिए वैवाहिक मुहूर्तों इस प्रकार है। 20 नवंबर की रात्रि के अंतिम प्रहर से विवाह के शुभ लगन आरंभ हो जाएंगे। इस वर्ष नवंबर और दिसंबर के 27 दिनों के भीतर कुल दस से बारह प्रमुख विवाह मुहूर्त बन रहे हैं, जिसमें नवंबर माह में 20 नवंबर (भद्रा समाप्ति के बाद भोर में), 21, 24, 25 और 26 नवंबर को विवाह के शुभ लगन हैं। इसके बाद पांच दिनों के अंतराल (जिसमें 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मंगल की युति, भद्रा एवं वैधृति योग के कारण लगन वर्जित हैं) के पश्चात दिसंबर माह में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर को विवाह की शहनाइयां गूंजेंगी। 12 दिसंबर के बाद कोई लगन नहीं है। 16 दिसंबर की रात्रि में सूर्य के धनु राशि में प्रवेश (धनु संक्रांति) करते ही खरमास लग जाएगा, जिससे अगले एक माह तक समस्त मांगलिक और वैवाहिक कार्यों पर विराम लग जाएगा, जो पुनः 15 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद ही प्रारंभ हो सकेंगे।