फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Napa administration woke up on DM's letter, cleaning of sanitary streets started

डीएम के पत्र पर जागा नपा प्रशासन, शुरु हुई सेनेटरी गलियों की सफाई

Thu, 30 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Napa administration woke up on DM's letter, cleaning of sanitary streets started
नगर के रामनगीना मार्ग स्थित सैनेटरी गली की सफाई करते नपा कर्मचारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। करीब एक दशक से उपेक्षित रही शहर की सेनेटरी गलियों की सफाई की कवायद मंगलवार की शाम शुरु हो गई। हालांकि बुधवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी से सेनेटरी गलियों की सफाई का काम बाधित रहा, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इन गलियों को साफ करने को लेकर अब संजीदा नजर आ रहा है। यह सब कुछ अमर उजाला के 28जून के अंक में प्रकाशित खबर ऽस्वच्छता की गलियां बनीं कचरे का घर, सुध नहीं लेते अफसरऽ शीर्षक से प्रकाशित के बाद हुआ, जिसमें शहर की करीब 100 सेनेटरी गलियों की उपेक्षा और पिछले दस वर्षों से नगर पालिका द्वारा कागजों पर कराई जा रही सफाई की कलई खोली गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को पत्र जारी कर नगर की सेनेटरी गलियों तत्काल व शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। डीएम के आदेश के बाद हरकत में आए ईओ विहीन नपा प्रशासन ने आनन-फानन में सेनेटरी गलियों की सफाई में जुट गया। इसके लिए सफाई कर्मियों की फौज उतार दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि स्वच्छता को लेकर शासन की ओर से नित नए प्रावधान किए जा रहे हैं। बरसात के दिनों में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए कई तरीके के सफाई अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन नगर पालिका बलिया इससे बेपरवाह रहा। जिसका परिणाम रहा कि शहर की गलियों में गंदगी का अंबार लगा था और जापलिनगंज और भुगुआश्रम मोहल्ला समेत नागाजी गली, धोबी मोहल्ला, नया चौक जैसी कई गलियों में कूड़े का अंबार लगा था। इससे आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। कूड़े के अंबार से बदबू आती थी, जिससे बरसात में हालात और नारकीय हो जाएंगे। इसके बाद भी इस गंदगी पर पालिका की नजर नहीं पड़ती थी। इससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed