फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Name of female employment worker is not mentioned in the record

अभिलेख में महिला रोजगार सेवक का नाम नहीं है अंकित

Fri, 11 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Name of female employment worker is not mentioned in the record
मनियर। विकास खण्ड मनियर के ग्राम पंचायत रामपुर में रोजगार सेवक के पद पर नियुक्त महिला की जगह किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से नौकरी करने का मामला प्रकाश में आने पर गांव निवासी मार्कंडेय सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को डाक द्वारा शिकायती पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में दर्शाया है कि मेरे ग्राम पंचायत में दस वर्षो से रोजगार सेवक के पद पर जो व्यक्ति कार्य कर रहा है। वह उस पद पर कागज में कार्यरत नहीं है। रोजगार सेवक के पद पर लिखित अभिलेख में महिला रोजगार सेवक का नाम अंकित है। वह महिला देवरिया में अध्यापक के पद पर कार्यरत पति के साथ में रहती है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले 10 वर्षो से बिना सेवा दिए शासन व स्थानीय अधिकारियों को धोखे में रखकर धनबल व राजनैतिक पकड़ के बल पर पूरा वेतन ले रही है। जिसमें स्थानीय अधिकारियों की मिली भगत है। स्थानीय अधिकारियों की मिली भगत से फर्जी व गलत कार्य कर लाखों रुपए की क्षति पहुंचाई गई है। शिकायतकर्ता ने उच्चस्तरीय जांच कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed