फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nagra town will get a new feeder before the summer season begins

Ballia News: गर्मी शुरू होने से पहले ही नगरा टाउन को मिल जाएगा नया फीडर

Tue, 03 Feb 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nagra town will get a new feeder before the summer season begins
इंदरपुर। ओवरलोड के कारण बार-बार िट्रपिंग की समस्या से जल्द ही नगरा बाजार वासियों को निजात मिल जाएगी। अब तक एक ही फीडर से विद्युत आपूर्ति होने के कारण गर्मी के सीजन में ओवरलोड के कारण ट्रीपिंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले नगरवासियों को नया फीडर मिल जाएगा। पूरे नगर पंचायत, टाउन को दो भागों में बांट कर दो फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जाएगी। आधा हिस्सा पुराने फीडर से जगमगाएगा तो पूर्वी हिस्से में ने फीडर से विद्युत आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

नगरा के उप खंड अधिकारी जाहिद इकबाल ने बताया कि नए फीडर के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां पर पोल व तार की आवश्यकता है वहां पर नया पोल लगाने का कार्य शुरु करा दिया गया है। इसके लिए लाइनमैन व विद्युतकर्मी काफी मेहनत कर रहे हैं। इस कार्य में एक माह का समय लगेगा। नगरवासियों की तरफ से लंबे समय से इसके लिए मांग की जा रही थी। एसडीओ ने बताया कि विद्युत लोड दो भागों में बंट जाने से काफी हद तक समस्याओं का समाधान हो जाएगा। नगर पंचायत निवासी प्रिंस गुप्ता, जयप्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार कुशवाहा, राजेश पाण्डेय, संतोष कुमार पांडेय ने नगरा टाउन के लिए ने फीडर के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed